रविवार, 1 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग

हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर झज्जर में जिला स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति का संदेश सुना

लेखक: Vinod Yadav

प्रकाशित:

हरियाणा गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर झज्जर के राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया गया। विधायक राजेश जून और डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। रंगोली और हरियाणवी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की विकास यात्रा और संस्कृति को दर्शाया गया।


हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर झज्जर में जिला स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति का संदेश सुना
हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर झज्जर में जिला स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति का संदेश सुना

झज्जर, 1 नवंबर। हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर रविवार को झज्जर में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया गया। राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून और डीसी वर्षा खांगवाल शामिल हुए। इस दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का संदेश सुना गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डीसी वर्षा खांगवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने और वंदे मातरम के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत बीन की धुनों और ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में हरियाणा की हीरक जयंती के लोगो का विमोचन भी किया गया।

छह दशक की विकास यात्रा पर हुई चर्चा

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेश जून ने कहा कि हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होना प्रदेश के लोगों के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ेंरेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्री से लूट के मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की कैद

उन्होंने झज्जर जिले की चर्चा करते हुए कहा कि यहां के जवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने प्रदेश और जिले की आर्थिक गतिविधियों में योगदान का भी उल्लेख किया।

नई पीढ़ी को प्रदेश का इतिहास बताने पर जोर

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि हरियाणा की छह दशक की यात्रा को समझना और नई पीढ़ी को इससे परिचित कराना जरूरी है। बच्चों और युवाओं को प्रदेश के गठन की परिस्थितियों, इतिहास, संस्कृति और विकास के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ेंबिना बारिश फिर भिवाड़ी के काले पानी में डूबा धारूहेड़ा, हाईवे पर दो फीट तक जलभराव, 355 करोड़ की योजना पर भी सवाल

उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान बनाने में प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने जिले के लोगों से प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी बनाए रखने की अपील की।

रंगोली और लोकनृत्य ने दिखाई हरियाणवी संस्कृति

समारोह में रंगोली के माध्यम से हरियाणा की विकास यात्रा को दर्शाया गया। शिक्षा विभाग की ओर से मोनिका और मुकेश द्वारा तैयार रंगोली में पर्यावरण संरक्षण, विकास और सरकारी योजनाओं से जुड़े विषयों को शामिल किया गया।

हरियाणवी कलाकार गणेश नूनवाल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूना माजरा की छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया।

यह भी पढ़ेंतिहाड़ा के पास फिर सड़क हादसे में गई जान, कार की टक्कर से 17 वर्षीय गरिमा की मौत; दो भाई-बहन गंभीर

समारोह में एडीसी जगनिवास, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम ऋतु, डीएफओ साहिति रेड्डी, डीआरओ मनवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

हमें फ़ॉलो करें :
लेखक के बारे में
Vinod Yadav Founder & Editor, Rewari Live

विनोद यादव रेवाड़ी लाइव के संस्थापक एवं संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों का अनुभव है। वे Virat Bharat News, NFLSpice News और Kisan Yojana जैसे पोर्टल्स के साथ काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे Rewari Live के माध्यम से हरियाणा के विभिन्न मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।

Vinod Yadav की सभी पोस्ट देखें

संबंधित ख़बरें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ई-पेपर